ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में अक्षत को गोल्ड मेडल
क्रासर.....
अक्षत ने स्वर्णपदक जीतकर जिले का नाम किया रोशन
03एलकेएच 15
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। शहर के अक्षत चंदेल ने भोपाल में आयोजित 29वीं ऑल इंडिया जीवी मावलांकर शॉट गन चैंपियनशिप प्रतियोगिता के जूनियर और सीनियर वर्ग स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। अक्षत चंदेल शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी महीप सिंह चंदेल के पुत्र हैं।
ऑल इंडिया जीवी मावलांकर शॉट गन चैंपियनशिप प्रतियोगिता 23 सितंबर से 30 सितंबर तक भोपाल में हुई। इसमें देश के सभी प्रदेशों के 314 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता जूनियर वर्ग बालक, जूनियर वर्ग बालिका, पुरुष वर्ग और महिला वर्ग के रूप में हुई
इस प्रतियोगिता में शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी महीप सिंह केे पुत्र अक्षत चंदेल ने जूनियर वर्ग स्कीट शूटिंग में स्वर्ण पदक और सीनियर वर्ग स्कीट शूटिंग में भी स्वर्ण पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। भोपाल से लौटने पर यहां जिले के वरिष्ठ निशानेबाजों जीएस सिंह, प्रीतइंदर सिंह, राजवीर सिंह, शुएब अहमद, अबरार अहमद खां, मुजफ्फर अली, राजू शाह, रवि प्रताप सिंह बीटू शाह आदि ने अक्षत का उत्साहवर्धन किया।