फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक की बैठकों में सचिवों का हो रहा उत्पीडन, आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
16एलकेएच07
विज्ञापन


ब्लॉक की बैठकों में सचिवों का हो रहा उत्पीड़न
प्रतिकूल कार्रवाई हुई तो आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने ब्लॉक मुख्यालयों पर आए-दिन होने वाली बैठकों में संवर्गीय कर्मचारियों के उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालयों के निर्माण के लिए शत प्रतिशत एमआईएस कराई जा चुकी है, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो सका है। ऐसे में यदि जिला प्रशासन कोई प्रतिकूल कार्रवाई करता है, तो सभी सचिव कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल ग्राउंड के स्टेडियम में पंचायत के सचिवों की बैठक हुई, जिसमें संवर्ग की समस्याओं पर चर्चा की गई। सचिवों ने मुखर होते हुए कामकाज का अत्यधिक बोझ होने की बात रखी। सचिवों ने आवास प्लस पर आनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना का रजिस्ट्रेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किसी निजी संस्था को अधिकृत करने की मांग उठाई गई। इसके अलावा सचिवों को स्टेट हेल्थ कार्ड (एसएचसी) और लैपटाप उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ही ब्लाक पर सप्ताह में एक बैठक कराने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में केके गुप्ता, प्रमोद कुमार, राघवेंद्र वर्मा, नीरज प्रियदर्शिनी, शालिनी शर्मा, दुर्गेश नंदिनी, निधि गुप्ता, दिलीप गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें