फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के हर रास्ते पर लेगेंगे, बैरियर होगी वाहनों की सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल के हर रास्ते पर लगेंगे बैरियर
विज्ञापन

चोरी से सागौन कटने के बाद वन विभाग हुआ गंभीर
की जाएगी वाहनों की सघन चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के भीरा रेंज जंगल से चार सागौन चोरी से काटे जाने की घटना को उप-निदेशक बफरजोन डॉ अनिल कुमार पटेल ने बहुत गंभीरता से लिया है। उन्होंने जंगल की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाते हुए जंगल के अंदर से गुजरने वाले हर रास्तों पर बैरियर लगाने की योजना बनाई है। ताकि जंगल के रास्तों पर गुजरने वाले वाहनों की गहन चेकिंग की जा सके। इससे शिकार और वन अपराधों पर भी अंकुश लगेगा।
मालूम हो कि जंगल के आम रास्तों पर पहले से ही बैरियर तो लगे हैं, लेकिन जंगल से सटे गांवों में आवागमन के लिए ग्रामीणों के बनाए गए रास्तों पर नहीं बैरियर नहीं लगे हैं। उन्होंने बताया कि अब प्रोजेक्ट टाइगर योजना के तहत बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज में जंगल के हर रास्तों पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियरों पर संबधित बीट के वन दरोगा और वन रक्षक कड़ी निगहबानी के साथ उधर से गुजरने वाले हर वाहनों की चेकिंग करेंगे। उप-निदेशक ने बताया कि ग्रामीणों के बनाए गए रास्तों पर बैरियर न होने के कारण वन माफिया जंगल से कटान कर आसानी से लकड़ी निकाल ले जाते हैं। शिकारी भी इन रास्तों के जरिये जंगल में घुसपैठ करते हैं। इसके चलते जंगल की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। कहा कि दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी रमेश कुमार पांडे भी वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति बेहद गंभीर है।
विज्ञापन

बफरजोन उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल ने जंगल के हर रास्तों पर बैरियर लगाने का प्रस्ताव एफडी को भेजा है। जिसकी जल्द ही मंजूूरी मिलने की उम्मीद है। फिलहाल भीरा रेंज जंगल में चोरी से चार सागौन पेड़ काटने के बाद जंगलों, वन्यजीवों और वन संपदा की सुरक्षा और अधिक चाक-चौबंद कर दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन-
जंगल, वन्यजीव और वन संपदा की सुरक्षा के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी और भीरा रेंज के हर रास्ते पर बैरियर लगाए जाएंगे। इन बैरियरों की मंजूरी के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही जंगल के हर रास्ते पर बैरियर लगाए जाएंगे।
- डॉ. अनिल कुमार पटेल, उप-निदेशक, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें