शिविर में 616 रोगियों का हुआ मुफ्त इलाज
अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया फ्री हेल्थ चेकअप कैंप
विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को खुद के बीच पाकर खिले मरीजों के चेहरे
25 एलकेएच 501 से 508 तक
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से बुधवार को जिला मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को अपने बीच पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। जिला अस्पताल की महिला चिकित्सकों समेत आठ डॉक्टरों की टीम ने 616 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दीं।
सीएचसी परिसर में लगे कैंप में सुबह नौ बजे ही पंजीकरण कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए तत्काल पंजीकरण शुरू कराया गया। पंजीकरण कराने के काउंटर के सामने महिला और पुरुष मरीजों की अलग-अलग कतारें लगी रहीं। करीब दस बजे शिविर का उद्घाटन एसडीएम गोला अखिलेश कुमार यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार भार्गव, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुलदीप कुमार आदिम, चौकी इंचार्ज ओमवीर सिंह और सलावतनगर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे। बाद में नोएडा से आई विशेष मेडिकल वैन की दवाओं का नि:शुल्क वितरण किया गया। शिविर का समापन तीन बजे हुआ। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सूचना पाकर, बांकेगंज ब्लॉक के अलावा कुंभी, बिजुआ, मोहम्मदी और फूलबेहड़ ब्लॉकों समेत मैलानी, कुकरा और भीरा तक से मरीज भी आए। शिविर को लेकर बांकेगंज के लोगों में खासा उत्साह दिखा।
00
इन विशेषज्ञों ने की रोगियों की जांच
स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजकुमार, ईएनटी डॉ. हर्षिता अवस्थी, डॉ. विजय प्रकाश, डॉ. आरसी अग्रवाल, डॉ. अभिलाषा, डॉ. सामंत राव सामी, डॉ. विकास गिरि, डॉ. रत्ना सिन्हा ने मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। इसके अलावा सीएचसी बांकेगंज के अधीक्षक डॉ कुलदीप कुमार आदिम, डॉ सुनील वर्मा, चीफ फार्मेसिस्ट अनिल वर्मा, मयंक प्रताप सिंह, फार्मेसिस्ट चंद्रशेखर, सचिन, हरिपाल तिवारी, बबलू, विष्णु कुमार, सूर्या बाजपेई, अवधेश कुमार, राहुल, सद्दाम हुसैन, राजू आदि का सहयोग भी सराहनीय रहा।
-----
इंफेक्शन, त्वचा और सांस संबंधी मरीज ज्यादा
जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. राजकुमार ने बताया कि शिविर में जिन मरीजों की जांच की गई, उनमें इन्फेक्शन, त्वचा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों की संख्या ज्यादा थी। टीबी और फेफड़ों में इंफेक्शन के मरीजों की संख्या भी कम नहीं थी। खांसी और स्नोफीलिया आदि के मरीज भी काफी थे। वहीं, आंखों की जांच कराने वाले मरीजों की खासी भीड़ रही।
00
मरीज बोले, जुग जुग जिए अमर उजाला
25 एलकेएच 506, 507 से 508 तक
मुफ्त इलाज सुनकर आईं संसारपुर निवासी 70 वर्षीय अजीजा बेगम, बीमार बेटी को गोद में उठाकर लाईं मां बिट्टो और लाठी के सहारे चल कर आए 50 वर्षीय रामऔतार दवाई पाकर बेहद खुश दिखे। सभी ने अमर उजाला के फ्री हेल्थ चेकअप कैंप को सराहनीय कदम बताया। इलाज पाकर खुश हुईं 70 वर्षीय अजीजा बेगम ने तो ढेरों दुआएं दी। कहा, जुग जुग जिए अमर उजाला, जिसने हम गरीबों की फिक्र की और इलाज कराया। दवाई भी दी। अजीजा बेगम आंख में दर्द और आंसू आने से परेशान थीं। वहीं बिट्टो की 12 वर्षीय बेटी संजना को 15 दिनों से बुखार आ रहा था, मगर पैसे की तंगी में अस्पताल आने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थीं। उन्होंने कहा, लोगों ने बताया फ्री इलाज की बात सुनकर आईं थीं। दवाई मिल गई है। वहीं रामऔतार के पैर की हड्डी टूटी थी, जिन्हें जिला अस्पताल आने की सलाह दी गई।