फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलीफैंट हेल्थ और हैपीनेस कैंप में जांची जाएगी हाथियों की सेहत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 16एलकेएच502
विज्ञापन


हाथियों की सेहत जांचने को लगेगा कैंप

एलीफैंट हेल्थ और हैपीनेस कैंप में जांची जाएगी हाथियों की सेहत
तीन दिवसीय शिविर में हाथी उड़ाएंगे शानदार दावत
असोम और लखनऊ से आ रही विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज ( लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क के 12 और कर्नाटक के बांदीपुर नेशनल पार्क से आए दस हाथियों के लिए एलीफैंट हेल्थ और हैपीनेस कैंप आयोजित होगा। 21 से 23 जुलाई तक होने वाले कैंप में असम और लखनऊ के विशेषज्ञ पशु चिकित्सक हाथियों की सेहत जांचेंगे। इस हेल्थ और हैपीनेस कैंप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्यजीव) पवन कुमार के आने की भी संभावना है।
दुधवा नेशनल पार्क के युवा हाथी बटालिक की मौत के बाद सतर्क हुए पार्क प्रशासन ने दुधवा और कर्नाटक के हाथियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सेहत की निगरानी के विशेष इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में इस एलीफैंट हेल्थ और हैपीनेस कैंप का आयोजन हो रहा है। इसमें हाथियों का इलाज करने में विशेषज्ञ माने जाने वाले असम से डॉक्टरों की टीम 20 जुलाई को दुधवा पहुंच रही है। इसके अलावा लखनऊ से भी विशेषज्ञों की एक टीम आ रही है। डॉक्टरों की टीम तीन दिनों तक यहां रुककर कर्नाटक से आकर मैलानी रेंज में बनाए गए एलीफैंट कैंप में रखे गए हाथियों के अलावा सलूकापुर के हाथियों के मल, मूत्र,रक्त आदि की जांच कर उनकी सेहत का पता लगाएंगे। पूरे 72 घंटे तक यह हाथी विशेषज्ञ डॉक्टरों के आब्जर्वेशन में रहेंगे। डॉक्टर उनकी गतिविधियों का अध्ययन कर उन्हें किसी प्रकार की होने वाली परेशानी जानेंगे। पार्क प्रशासन ने इस हेल्थ कैंप में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) पवन कुमार को भी आमंत्रित किया है। इस दौरान हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप में दुधवा नेशन पार्क के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे, दुधवा नेशनल पार्क उप- निदेशक महावीर कौजलगि, दुधवा टाइगर रिजर्व (बफरजोन) उप-निदेशक डॉ अनिल कुमार पटेल समेत वन विभाग और दुधवा नेशनल पार्क के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

----------
हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप में लजीज दावत उड़ाएंगे हाथी
इस शिविर में हाथियों के लिए विशेष खानपान की व्यवस्था की गई है। हाथियों को पूरी तरह जांचे और परखे हरे और मुलायम चारे के अलावा मौसमी फल, गन्ना,गुड़ रोटी, चावल आदि प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन दिया जाएगा। इस तरह दुधवा और कर्नाटक मूल के हाथी पूरे तीन दिन तक लजीज दावत उड़ाएंगे।
विज्ञापन

--------
दुधवा नेशनल पार्क में दुधवा के 12 और कर्नाटक से आए दस हाथियों के लिए तीन दिवसीय हेल्थ एंड हैपीनेस कैंप लग रहा है। इसमें हाथियों की सेहत की जांच की जाएगी। यदि किसी हाथी को कोई बीमारी मिलती है तो उसका सघन इला़ज होगा।
-महावीर कौजलगि, उप-निदेशक, दुधवा नेशनल पार्क।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें