जिले के चार एसडीएम का दूसरे जिलों में तबादला
लखीमपुर खीरी। जिले के चार उप जिलाधिकारियों के तबादले शासन ने दूसरे जिलों में कर दिए हैं। उनकी जगह चार एसडीएम यहां भेजे गए हैं। इनकी तैनाती डीएम स्तर से विभिन्न तहसीलों मेें की जाएगी।
गोला की एसडीएम पल्लवी मिश्रा का तबादला लखनऊ हो गया है। मितौली के एसडीएम रामप्रकाश हरदोई भेजे गए हैं। एसडीएम पलिया इंद्र कांत द्विवेदी का तबादला मुजफ्फरनगर के लिए हुआ है। एसडीएम धौरहरा घनश्याम त्रिपाठी रामपुर भेजे गए हैं। इन स्थानांतरित एसडीएम की जगह भदोही से केशव नाथ, चित्रकूट से रामदरस राय, गेल इंडिया से आशीष मिश्र और रायबरेली से सुनंदू सुधाकरन को लखीमपुर भेजा गया है।