फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप भीषण गर्मी से बिलबिला उठे जिले के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
11एलकेएच 10
विज्ञापन

कड़ी धूप भीषण गर्मी से बिलबिला उठे लोग
दोपहर होते ही सड़कों पर पसर गया सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग सोमवार को भी बेहाल रहे। सूरज ने सुबह से ही अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दोपहर होते-होते आसमान से आग बरसने लगी और सड़कें तपने लगीं। इस बीच कुछ देर के लिए बादल भी छाए लेकिन यह बादल लोगों को तरसाकर चलते बने। इसके बाद फिर लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा।
सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम के लिहाज से तापमान में खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है लेकिन वायुमंडल में आद्रता ज्यादा होने के कारण पूरे दिन उमस भरी गर्मी बनी रही। गर्म पछुआ हवाएं चलने से गर्मी और ज्यादा बढ़ गई। दोपहर के समय हालात यह हो गए कि लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम को देखते हुए लोगों को आशंका थी कि दिन में किसी भी समय आंधी आ सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पूरे दिन लोग भीषण गर्मी में उबलते रहे। ऐसे में लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले अधिकतर लोग घर या दफ्तरों में सिमटे रहे। सोमवार होने के कारण बाजार बंद थी। इससे बाजार में पूरी तरह सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें