फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से पाटे जा रहे प्लाट में काम रुकवाया

Wed, 11 Apr 2018 07:41 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अधिकारियों और सदस्यों ने मोहल्ला जिंसी में स्कूल के सामने जमीन की हो रही पटाई को रुकवा दिया। मोहल्ला जिंसी में स्कूल के सामने खाली पड़ी जमीन पर कई दिनों से पटाई का कार्य चल रहा था। बुधवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पति राम बहादुर निषाद ईओ दिनेश कुमार मिश्रा और कई सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर प्लाट पर हो रही मिट्टी की पटाई को रुकवा दिया। ईओ दिनेश कुमार मिश्रा ने पटाई कर रहे लोगों से प्लाट के बैनामे के कागज दिखाने को कहा तो कागजात देने से मना कर दिया। इस मौके पर खीरी नगर पंचायत के सदस्य इतरत अली, गुड्डन गौरी, राकेश कुमार, सुरेश, इशरत गौरी, नबी अहमद आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें