फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी दुकान से बेटे ने उडाए गहने, धरा गया

Tue, 03 Apr 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

मोहल्ला संकटादेवी निवासी एक सराफ के पुत्र ने घर से दुकान की चाबी चुरा ली और अपनी दुकान से सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुआ माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है।

विज्ञापन

मोहल्ला संकटादेवी निवासी सदाशिव ने बताया कि उनकी सराफा मार्केट में सोने-चांदी की दुकान है। सोमवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले आए। रात करीब दो बजे उनकी नजर मेज पर पड़ी तो देखा कि चाबी गायब थी। इस पर वह रात में ही दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का मेन शटर का ताला खुला हुआ था। अंदर गया तो सामान बिखरा पड़ा हुआ दिखा। सोने की एक चेन, एक सोने की लॉकेट, कच्ची चांदी का टुकड़ा आदि गायब था। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
उधर, इंस्पेक्टर केपी गौड़ ने बताया कि सूचना पर जब पुलिस मौके पर जा रही थी तो एक युवक सराफा मार्केट चौराहे की ओर से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख युवक भागने लगा। इस पर घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी गए जेवर बरामद हुए। आरोपी से जब पूछताछ की गई तो वह दुकान स्वामी का बेटा निकला। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गहने बेचकर बाहर जाने की फिराक में था।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि दुकान स्वामी की तहरीर पर उसके आरोपी पुत्र रतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी का मंगलवार को चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें