फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भावना के साथ होमगार्ड जवान सुरक्षा के लिए तत्पर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

होमगार्ड के डायरेक्टर जनरल डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रदेश का होमगार्ड सेवा भावना के साथ सुरक्षा करने के लिए हमेशा तैयार है, जिन जिलों में जवानों की संख्या नियतन से कम है उन जिलों में शीघ्र ही भर्ती प्रक्रिया चालू की जाएगी।
डायरेक्टर जनरल होमगार्ड डॉ. सूर्य कुमार शुक्ल शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस लाइन पहुंचे। जहां सीओ लाइन प्रदीप सिंह ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वह पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचे। जहां उन्होंने जवानों की परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई कमियां पाईं। इस पर उन्होंने अधिक सुधार के निर्देश दिए। उसके बाद पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 95 हजार होमगार्ड जवान हैं। छह महीने पहले जब उन्होंने डीजी पद ग्रहण किया तो महज 57 हजार जवानों को ही ड्यूटी मिल पाती थी। उन्होंने शतप्रतिशत होमगार्डों को ड्यूटी दिलाने का प्रयास किया, जो सफल हुआ। वर्तमान समय में यूपी 100 में दो शिफ्टों में ड्यूटी लगने से जवानों की मांग बढ़ गई है। ट्रैफिक की व्यवस्था भी जवान बखूबी निभा रहे हैं। इसके अलावा जवान सेवा भाव से पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। उन्होंने साफ किया कि यदि किसी जवान को ड्यूटी नहीं मिल रही है तो वह लखनऊ मुख्यालय पर आकर ड्यूटी कर सकता है। जवानों की दशा सुधारने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए भी सरकारी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे अच्छा काम करने वाले जवानों का मनोबल बढ़ सके। जवानों की वर्दी सुधारने, हर जिले में बेस्ट इनाम घोषित करने की कवायद भी चालू की गई है। हफ्ते में एक अवकाश देने के लिए एक प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिसे शीघ्र स्वीकृत मिलने की उम्मीद है, जिन जिलों में नियतन पदों से कम जवान हैं। वहां शीघ्र ही भर्ती कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि होमगार्ड विभाग की बेहतर सेवाओं पर गृह विभाग ने विभाग को लाल-काला झंडा दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजी ने जवानों की समस्याएं सुनीं
जिले में अचानक निरीक्षण करने पहुंचे डायरेक्टर जनरल डॉ. सूर्य प्रकाश शुक्ल ने पुलिस लाइन सभागार में जवानों के साथ बैठक की। उन्होंने एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के साथ जवानों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान सीओ पुलिस लाइन प्रदीप सिंह, जिला कमांडेंट डॉ. बृजेश कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें