फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और ट्रैक्टर की भिडंत में बाइक सवार दो युवकों की मौत

Thu, 29 Mar 2018 08:31 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
victim's kin
विज्ञापन

मोहम्मदी-शाहजहांपुर मार्ग पर ग्राम रछेला के निकट बुधवार की रात ट्रैक्टर और बाइक में टक्कर हो गई, जिससे बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल दूसरे यवक ने जिला अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक ही गांव के दो युवकों की हुई मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव रछेला निवासी दयाराम का मझला बेटा इंद्रपाल (20) अपने साथी पपेंद्र (24) के साथ बाइक से बुधवार की रात करीब नौ बजे ग्राम सहदेवा मार्केट से सिंचाई के लिए जीन पाइप लेने जा रहा था। गांव से बाहर ही बाइक सवार निकल पाए थे कि इसी बीच सामने से आ रहे ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चला रहे इंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस घायल को लेकर सीएचसी मोहम्मदी पहुंची, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंचे घरवाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में पपेंद्र ने गोमती मोड़ के पास दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस ने मृतक इंद्रपाल की मां सुदामा की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। उधर, दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। दोनों मृतकों के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक हेलमेट भी नहीं लगाए थे।

जिगरी दोस्त थे इंद्रपाल और पपेंद्र
मृतक इंद्रपाल के पिता दयाराम की पहले ही मौत हो चुकी है। इंद्रपाल अविवाहित था। उसका बड़ा भाई सुआलाल, छोटा भाई पप्पू और मां सुदामा का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर पपेंद्र विवाहित था उसकी पत्नी अनीता, पुत्र अभिषेक (6) और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। पपेंद्र के पिता की अभी कुछ दिन पूर्व ही मौत हुई है। हालांकि दोनों युवक अलग-अलग बिरादरी के थे, लेकिन दोस्ती पक्की थी। मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार की गाड़ी चला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें