गोला गोकर्णनाथ। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अब रात में भी सफाई कराने का बीड़ा उठा लिया है। पालिकाध्यक्ष ने कहा है कि नगर को साफ सुथरा बनाने के लिए रात में भी सफाई कराना जरूरी है, क्योंकि दिन में मार्केट खुल जाने के कारण ढंग से सफाई नहीं हो पाती। गुरुवार की रात पालिका के अधिकारियों ने सफाई कर्मियों की टीम के साथ नगर में सफाई अभियान की शुरुआत की।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश के मुताबिक पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के निर्देशानुसार सुबह और शाम सफाई के साथ ही रात में भी नगर की सड़कों, गलियों और नालियों की सफाई कराई जाए। गुरुवार की रात पालिकाध्यक्ष के साथ ईओ आरआर अम्बेश, वरिष्ठ लिपिक राजेश बाजपेयी और सफाई नायक, सफाईकर्मी सदर चौराहे पर लोडर, ट्राली आदि सफाई उपकरणों के साथ एकत्र हुए, जिन्होंने सदर चौराहे से नगर की पांचों प्रमुख लखीमपुर रोड, अलीगंज रोड, मिल रोड, खुटार रोड, मोहम्मदी रोड की सफाई कराई। इस मौके पर अरविंद पांडे, मनोज श्रीवास्तव, रामकृष्ण गुप्ता, अनिल गुप्ता, राजेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।