फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर से भड़की आग से युवती झुलसी, हालत गंभीर

विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर से भड़की आग की चपेट में आकर एक युवती झुलस गई। परिवारवालों ने किसी तरह आग बुझाकर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंची भूड़ निवासी प्रेमशंकर ने बताया कि मंगलवार की दोपहर उनकी पुत्री शालिनी(20) गैस सिलेंडर से खाना बना रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़क उठी, जिससे आग की लपटों से पुत्री झुलस गई। शोर शराबा होने पर मौके पर पहुंचे परिवारवालों ने बमुश्किल आग बुझाई। परिवारवालों ने युवती को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें