फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम और बीएसए के आदेश पर भी रसोइयों को नहीं कराया ज्वाइन

Tue, 10 Oct 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तीन महीनों से भटक रही रसोइयों को डीएम और बीएसए के द्वारा आदेश दिए जाने के बाद भी शिक्षक ने ज्वाइन नहीं कराया है। आदेश के अनुसार नियत तिथि तक ज्वाइनिंग न होने पर रसोइयों ने विभाग के कई चक्कर लगाए, जहां अधिकारियों से सिर्फ आश्वासन मिले। परेशान हाल रसोइयों ने डीएम से दोबारा गुहार लगाई है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ कर रहा है।
सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मनिकापुर में कार्यरत रसोइया विधवा मीरा सिंह और गोल्हा देवी ने बताया कि उन लोगों ने मई 2017 तक मिड डे मील बनाया, लेकिन जुलाई माह में प्रधान प्रतिनिधि के दबाव में शिक्षक ने यह कह कर हटा दिया कि तुम्हारे पाल्य विद्यालय में नहीं पढ़ते हैं और उनके स्थान पर नए रसोइयों को रख लिया है। आरोप है कि तत्कालीन समायोजित शिक्षक आशुतोष कुमार ने शिनाख्त मिटाने के लिए प्रवेश रजिस्टर का पन्ना ही फाड़ दिया था, जिस पर दोनों के पाल्यों का नामांकन था। शिकायत पर जांच में बीईओ संजय राय ने पाया कि रजिस्टर का पन्ना गायब है। मामला डीएम के संज्ञान में आने के बाद बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने रसोइयों के विवादित मामलों का निपटारा कराने के लिए 16 सितंबर 2017 को रसोइयां, शिक्षक और प्रधान को साक्ष्यों समेत कार्यालय में बुलाया था। दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों को देखने के बाद उन्होंने मामले का निस्तारण कर दिया। मामले पर किसी आपत्ति के लिए 25 सितंबर की तिथि नियत करते हुए उन्होंने बीईओ को निर्देश दिया कि इस तिथि के बाद दोनों की ज्वाइनिंग करा कर उन्हें अवगत कराएं, लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी ज्वाइनिंग नहीं हुई। तब तीन अक्टूबर को दोनों रसोइयों ने डीएम को प्रार्थनापत्र दिया, जहां आश्वासन मिला पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान बीईओ संजय राय ने शिक्षक को ज्वाइनिंग कराने का निर्देश दिया पर उसने आदेश का पालन नहीं किया। दोनों फिर अधिकारियों के पास पहुंची, तो बताया कि स्कूल का चार्ज दूसरे शिक्षक अभिषेक अग्रवाल को दिया जा रहा है। उसके चार्ज लेते ही ज्वाइनिंग करा दी जाएगी। एक पखवाड़ा बीत गया, लेकिन शिक्षक को चार्ज ही नहीं मिला। नवागत शिक्षक अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि संबंधित शिक्षक ने अभी चार्ज नहीं दिया है, तो मैं कैसे ज्वाइनिंग कराऊं। इस बाबत मैंने विभाग को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों रसोइयों को ज्वाइन कराने के निर्देश बीईओ को दिए गए थे। अभी तक ज्वाइन न कराने का मामला संज्ञान में नहीं आया था। अब मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें