फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ निकाला पांचवीं का आलम जुलूस

विज्ञापन
अकीदत के साथ निकाला पांचवीं का आलम जुलूस - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
मोहम्मदी।
विज्ञापन

मुहर्रम का पांचवीं का आलम का जुलूस बड़ी अकीदत के साथ इमामबाड़ा बाजार खुर्द से निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। जुलूस से पहले इमामबाड़े में मौलाना हैदर हुसैनी सुल्तानपुरी ने मजलिस को खिताब किया। इसके बाद अंजुमन हुसैनिया के मातमदारों ने या हुसैन की सदाओं के बीच अलम का जुलूस निकाला, जो शुक्लापुर, देवी स्थान, नत्थू चौराहा ,पुत्तनी चौराहा, तालिब अली चौराहा, लखपेड़ा, सरैंया, कट्ठा होते हुए इमामबाड़े में निर्धारित समय पर समाप्त हुआ। जुलूस का नेतृत्व मोहम्मद हसन नकवी (एडवोकेट) और आलिम रजा ने किया। इसमें प्रमुख रूप से अंजुमन ए हुसैनिया के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी, मेराज हुसैन, जहीर हसन, कासिम जैदी, अकरम रिजवी, मोहम्मद सईद, मोहम्मद अहसन आदि मौजूद रहे। जुलूस में महिलाओं ने भी शिरकत कर खिराजे अकीदत पेश की। जुलूस में कोतवाली प्रभारी डीके सिंह, एसएसआई उमेश यादव मय फोर्स मौजूद रहे। वहीं पांचवीं का जुलूस मुहर्रम कमेटी ने राम बारात के चलते तय समय से पहले इमामबाड़े में समाप्त किया, जिसकी सभी ने सराहना की। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें