फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज भी कुएं के पानी के सहारे हैं गदनापुर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पसगवां (लखीमपुर खीरी)। गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के जहां इतने दावे किए जा रहे हैं, वहीं जिले के पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के गदनापुर गांव के लोग आज भी कुएं के पानी के सहारे हैं। भीषण गर्मी में इस कुएं के पानी का जलस्तर घट रहा है। इसको लेकर गांव वाले चिंतित हैं। हालांकि सांसद रेखा वर्मा इसी गांव की ग्राम पंचायत मकसूदपुर की रहने वाली हैं। गांव वाले कहते हैं कि सांसद इस गांव की ओर ध्यान नहीं देतीं।
ग्राम पंचायत मकसूदपुर के मजरा गांव गदनापुर की आबादी वैसे तो करीब 12 सौ है, लेकिन करीब दो सौ लोगों की बस्ती में एक भी सरकारी हैंडपंप नहीं है, जिससे इस बस्ती के लोगों का एकमात्र सहारा दशकों पहले खुदाई कर बनाया गया कुआं ही है। बस्ती में मजदूर पेशा लोगों के कारण उनकी सामर्थ्य निजी हैंडपंप लगवाने की भी नहीं है। बस्ती निवासी शिवसागर बताते हैं कि उनकी बस्ती के दूसरी तरह एक हैंडपंप लगा है, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण उससे कोई पानी नहीं लेता। एक घर में प्रतिदिन 40 से 50 बाल्टी पानी की जरूरत होती है। अभी इस कुएं से काम चल रहा है, लेकिन इसका पानी लगातार घट रहा है, जिससे अब करीब करीब 35 फुट गहराई में पानी चला गया है, जबकि दो साल पहले तक 15 से 20 फुट नीचे ही पानी मिल जाता था। वह चिंता जताते हुए कहते हैं कि अगले साल तक यह निष्प्रयोज्य हो सकता है। ऐसी दशा में इसी बस्ती के लोगों को पानी कहां से मिलेगा।
विज्ञापन

0000000000000
सांसद के गांव का मजरा है गदनापुर
मैकूलाल, मेड़ई, श्रीराम, पिंकू आदि बताते हैं कि प्रधान उनके पक्ष के नहीं हैं, इसलिए वह ध्यान नहीं देते। वहीं रामचंद्र और रमाकांत का कहना है कि कहने को तो धौरहरा सांसद रेखा वर्मा उनकी ग्राम पंचायत मकसूदपुर की निवासी हैं, लेकिन वह अब लखनऊ और दिल्ली में ही रहती हैं। चुनाव जीतने केे बाद उनसे हैंडपंप लगवाने की गुहार की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
000000000000
प्रधान को नहीं है जानकारी
ग्राम पंचायत मकसूदपुर के प्रधान सुरेंद्र कुमार को इस बस्ती में हैंडपंप न होने की जानकारी नहीं है। वह कहते हैं कि कुएं से ही लोग पानी लेना पसंद करते हैं। कभी किसी ने हैंडपंप के लिए कहा भी नहीं। उनका कहना है कि उन्हें कोई समस्या नहीं लगती।
विज्ञापन

000000000
वर्जन.....
गांव गदनापुर की एक बस्ती में पानी की समस्या की जानकारी नहीं थी। वह पता कराएंगी और जरूरत के हिसाब से यहां हैंडपंप लगवाए जाएंगे। उनसे कभी किसी ने इस समस्या की बाबत नहीं बताया, क्योंकि क्षेत्र में उन्होंने काफी संख्या में हैंडपंप लगवाए हैं।
रेखा वर्मा, सांसद-धौरहरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें