फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 121 साल पुराने चैती मेले का आगाज कल

Tue, 24 Mar 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला के चैती मेला में लग रहे झूले। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। 121 वर्ष पुराना चैती मेला एक बार फिर नगर में रौनक बिखेरने के लिए तैयार है। गंगा-जमुनी संस्कृति की पहचान बन चुके इस ऐतिहासिक मेले का शुभारंभ 26 मार्च को मेला कार्यालय के उद्घाटन के साथ होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित होने वाले इस मेले में हर वर्ष की तरह इस बार भी सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही मेले में मनोरंजन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
इस वर्ष मेले में मौत का कुआं, आठ प्रकार के झूले और ‘जलपरी’ शो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इन व्यवस्थाओं से मेले में आने वाले लोगों के लिए मनोरंजन के विविध साधन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने बताया कि 26 मार्च को मेला मैदान में मेला कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इसी कार्यालय से मेले की अवधि के दौरान नगर पालिका परिषद के सभी कार्यों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें