फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अंतरजनपदीय पारस्परिक तबादले में 120 शिक्षकों ने बनाया जोड़ा

Fri, 30 May 2025 11:03 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंद्रह दिनों से भी अधिक समय से चल रही अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादलों में 120 शिक्षकों ने जोड़ा बना लिया है। इनकी सूची शिक्षा विभाग को मिल गई है।वे गर्मियों की छ़ुट्टी खत्म होने के बाद स्कूलों में ज्वाइन कर लेंगे।
विज्ञापन

जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 1973 प्राथमिक विद्यालय, 406 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अलावा संविलियन के 727 विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में 8892 शिक्षकों की तैनाती है। लंबे समय से शिक्षक पारस्परिक तबादले का इंतजार कर रहे थे।
तबादलों में पारदर्शिता बनाने के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन की गई। 29 मई तक शिक्षकों को खुद ही जोड़ा बनाना था। ओटीपी के माध्यम से ही पूरी प्रक्रिया होनी है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि देर शाम शासन की ओर से मिली सूची में 120 शिक्षकों ने अंतर जनपदीय पारस्परिक तबादले के लिए जोड़ा बनाया है। अभी तक कोई भी शिक्षक कार्यालय नहीं पहुंचा है। शिक्षक स्थानांतरण आदेश जल्द जारी किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें