फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 गरीब कन्याओं का विवाह कराया

Wed, 02 Mar 2016 06:10 PM IST
मझगईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखड़ाफार्म निवासी समाजसेवी सरदार परमजीत सिंह ने एक बार फिर से अपने आवास पर 12 गरीब कन्याओं का विवाह कराया। उन्होंने दहेज भी दिया। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुंचे निघासन से सपा विधायक पटेल और पूर्व विधायक अजमानी ने नव विवाहितों को अपना आशीर्वाद दिया और इस कार्य की जमकर तारीफ भी की।
विज्ञापन

चौखड़ा फार्म निवासी समाजसेवी श्री सिंह ने पूर्व में ही दो मार्च को 12 गरीब कन्याओं का विवाह खुद कराने का एलान किया था। इसी के तहत उन्होंने चौखड़ा में बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें  पंडित सुरेशचंद्र अग्निहोत्री ने विधि विधान और वैदिक मंत्रों से एक साथ 12 विवाह संपन्न कराए। वर वधू ने एक दूसरे को वर माला पहनाकर सात फेरे लिए। श्री सिंह ने सभी कन्याओं को दान दहेज दिया और लोगों  जलपान कराकर विदा किया। सामूहिक विवाह में उनके पुत्र जसवंत सिंह और बहू ने बढ़ चढ़ कर सहयोग किया । कार्यक्रम में निघासन से सपा विधायक कृष्ण गोपाल पटेल और निघासन के पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश अजमानी ने भी शिरकत की और नव विवाहितों को अपना आशीर्वाद दिया।  इस मौके पर बेला प्रधान अरविंद कुमार, बरातीलाल चौहान,  कांग्रेस नेता बलराम गुप्ता, पूर्व प्रधान रामशंकर पांडे, पूर्व प्रधान लियाकत खां, रामआसरे गुप्ता, सौदागर सिंह, बलवंत सिंह, वकील रमाशंकर पांडे, सुरेंद्र सिंह सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें