फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में 12 लोग ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए

Sun, 12 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। गौरीफंटा बॉर्डर से ब्राउन शुगर लाने के आरोप में 12 नेपाली लोगों को कैलाली जिले के धनगढ़ी उपमहानगरपालिका समेत अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया।
विज्ञापन

कैलाली जिले के डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना ने बताया कि भारत के गौरीफंटा बॉर्डर से धनगढ़ी आ रहे गोदावरी नगरपालिका वार्ड-6 लालपुर निवासी 20 वर्षीय राहुल भूल और लोकेंद्र खड़का को त्रिनगर-धनगढ़ी पुलिस बैरियर पर पकड़ा गया। उनके पास से 2.800 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।
धनगढ़ी वार्ड-1 स्थित मोहाना नदी के त्रिवेणी घाट से अस्मित कठारिया और मनीष चौधरी को 2.270 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया। धनगढ़ी वार्ड-2 स्थित शीशा पुलिस पोस्ट के पास गौरीगंगा नगरपालिका के बड़ेपुर निवासी वेद धामी समेत चार युवकों को 110 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

टीकापुर नगरपालिका वार्ड-1 स्थित साथी अस्पताल के पास स्थानीय 16 और 17 वर्षीय दो किशोरों को 390 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ टीकापुर थाना पुलिस ने पकड़ा। बर्दगौरिया नगरपालिका वार्ड-2 बौनिया बाजार से महेंद्र निवासी गपका गांव और उपेंद्र जैशी निवासी मोनहयाल सुग्रखाल को 350 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें