फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल में मालपोत और यातायात कार्यालय से 12 बिचौलिये पकड़े

Fri, 03 Apr 2026 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
धनगढ़ी में पकड़े गए बिचौलियों को ले जाती पुलिस। स्रोत : सोशल मीडिया
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली पुलिस ने सरकारी कार्यालयों में सक्रिय बिचौलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए धनगढ़ी स्थित मालपोत (रजिस्ट्रार) और यातायात कार्यालय से 12 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला पुलिस डीएसपी योगेंद्र तिमिलसिना के अनुसार, यह कार्रवाई विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान की गई। उन्होंने बताया कि ये बिचौलिये कार्यालयों में आने वाले लोगों को गुमराह कर फार्म भरने और अन्य कागजी कार्यों के नाम पर अवैध रूप से मोटी रकम वसूल रहे थे।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पार्वती जोशी, सीता राना, दिनेश राना, राम नारायण चौधरी, जगत थापा, रामेश्वर चौधरी, सुधांशु चौधरी, रवींद्र कुमार देउवा, उर्मिला राना, शांति मल्ल, युवराज खतीवाड़ा और आशीष चौधरी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इन सभी के पास इस प्रकार का कार्य करने के लिए कोई वैध लाइसेंस या अधिकार नहीं था। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें