ईसानगर। थाना क्षेत्र के एक गाँव की एक महिला को उसके पति ने दूसरे व्यक्ति से बात करते देख लिया.और पत्नी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला अपने मायके पहुंची और पति पर तीन तलाक देने और परिवार के अन्य 11 सदस्यों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ईसानगर में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पति ने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए मायके भेज दिया था। अभी तहरीर मेरे संज्ञान में नहीं है यदि महिला तहरीर देगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।