रायपुर मोड़ पर युवक को मुर्गा बनवाकर खड़ी पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने हर व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है, लेकिन कुछ लोग मास्क नहीं लगा रहे हैं। थाना नीमगांव पुलिस ने सिकन्द्राबाद के रायपुर मोड़ पर बिना मास्क लगाए युवक को रोक लिया। मास्क न होने पर उसे 10 मिनट तक रोड के किनारे मुर्गा बनाए रखकर सजा दी।