फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोकन के पास टाटा मैजिक और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत में सात लोग जख्मी हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12 बजे बंजारा समुदाय के सलमान, कमरुनिशा, अंगूरी, मुन्नी, लक्ष्मी, फातिमा टाटा मैजिक से बरैंचा से गोकन बारात में शामिल होने आ रहे थे। तभी मोहम्मदी की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने सामने से टाटा मैजिक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मैजिक सड़क किनारे पलट गई और उसमें बैठे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी मोहम्मदी में भरती कराया जहां सलमान और लक्ष्मी की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें