फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन की अहम कड़ी सेक्टर मजिस्ट्रेट: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जिला पंचायत सभागार में एसपी पूनम के साथ सेक्टर मजिस्ट्रटों की बैठक की। चुनाव के दौरान सेक्टर मजिस्ट्रेट के कर्तव्य एवं अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेट की लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बूथों पर न्यूनतम उपलब्ध सुविधाओं को देखना होगा। यदि किसी बूथ पर किसी प्रकार के सुधार की अपेक्षा होगी तो उसे तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराना होगा। जिले में अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए बूथों को सुविधाजनक बनाने के साथ ऐसा वातावरण तैयार किया जाय कि मतदाता स्वयं घर से निकल कर बूथ तक पहुंचें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वह ईवीएम और वीवीपैट का प्रशिक्षण भी लें जिससे मतदान के दिन बूथों पर ईवीएम संबंधी समस्या का समाधान त्वरित ढंग से हो सके।
एसपी पूनम ने कहा कि जिले में शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मतदान प्रक्रिया संपन्न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार हर गांव से कुछ महत्वपूर्ण लोगों के नाम और नंबर संकलित कर डायरेक्टरी तैयार करायी गई है। जो सभी अधिकारियों को यथाशीघ्र उपलब्ध करा दी जाएगी। जिससे आवश्यकता पड़ने पर लोगों से संवाद स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम अरुण कुमार सिंह और जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पीडी रामकृपाल चैधरी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को बिंदुवार विस्तृत जानकारी दी और उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर भी दिये। इससे पहले सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को ईवीएम और वीवी पैट की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
इस मौके पर एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार, सहायक निदेशक सूचना रत्नेश चंद्र, प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई राजीव श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, जिला प्रशिक्षण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें