फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च में ट्रेनों का संचालन शुरू कराने के लिए कार्य में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


सीतापुर-मैलानी के बीच तेज हुआ काम

लखीमपुर खीरी। सीतापुर-मैलानी के बीच हो रहे आमानपरिवर्तन के काम में तेजी आई है। लखीमपुर स्टेशन पर जहां प्लेटफार्म निर्माण शुरू हो गया है, वहीं रेलवे लाइन पर पत्थर डालने के काम ने भी गति पकड़ी है। हरगांव और लखीमपुर के बीच बुधवार को पत्थर डाला गया। काम के गति पकड़ने से लगने लगा है कि मार्च में ट्रेन संचालन शुरू हो सकत है।
आमानपरितर्वन का काम पूरा करने का लक्ष्य 31 मार्च निर्धारित है। समय कम होने को लेकर कार्यदायी संस्था ने भी काम में तेजी लाकर लाइन चेकिंग का काम भी शुरू कर दिया है। बुधवार को हरगांव और लखीमपुर के बीच ब्रॉडगेज लाइन पर पत्थर डालने का काम हुआ। वहीं प्लेटफार्म का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। मंगलवार रात पत्थर लेकर मालगाड़ी लखीमपुर स्टेशन पहुंची। इसके बाद लाइन पर पत्थर डालने का काम शुरू हुआ जो बुधवार की सुबह तक होता रहा। उसके बाद मालगाड़ी रवाना हो गई। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों का कहना है कि सीतापुर मैलानी के बीच लाइन पर पत्थर डालने के लिए करीब 40 मालगाड़ी आएंगी और एक मालगाड़ी में करीब 44 बोगी होंगी। लखीमपुर स्टेशन पर पहुंची मालगाड़ी को देेखने के लिए लोग स्टेशन भी पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे लाइन पर पत्थर डालने का काम शुरू होने के साथ प्लेटफार्म निर्माण का काम भी तेजी से चल रहा है। कार्यदायी संस्था को काम समय से पूरा करने के लिए कहा गया है, जिसकी मॉनिटरिंग भी कराई जा रही है, जिससे मार्च में ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जा सके।
- आलोक श्रीवास्तव, जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें