फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंजर मैलानी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रेंजर मैलानी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
विज्ञापन

वन रक्षक हत्या की सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे थे रेंजर
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के मैलानी रेंज की जटपुरा और महुरेना बीट में तैनात वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या के बाद उप-निदेशक बफरजोन डॉ. अनिल कुमार पटेल के आदेशों की अवहेलना करना रेंजर मैलानी डीएस यादव को काफी महंगा पड़ गया। उप-निदेशक ने रेंजर की लापरवाह कार्यशैली के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे को पत्र भेजकर रेंजर के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।
मालूम हो कि मैलानी रेंज में तैनात वन रक्षक सुखपाल की वन माफियाओं ने शुक्रवार रात धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी थी। शनिवार सुबह उनका शव बांकेगंज से पसियापुर-सुभानपुर रोड पर एक गन्ने खेत किनारे पड़ा मिला था। घटनास्थल पर वन विभाग के कई रेंजों के फील्ड कर्मचारियों सहित डीडी दुधवा महावीर कौजलगि, एसडीओ पलिया डीबी सिंह सहित भीरा, पलिया रेंजर आदि घटनास्थल पर पहुंच गए थे, मगर रेंजर मैलानी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-निदेशक बफरजोन डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया जांबाज वन रक्षक सुखपाल सिंह की हत्या की सूचना पर उन्होंने रेंजर मैलानी डीएस यादव को जब सेलफोन पर कॉल की तो उनका स्विच ऑफ मिला। शनिवार सवेरे आठ बजे फोन मिलने पर रेंजर को तत्काल घटनास्थल पहुंचने के निर्देश के बावजूद नहीं पहुंचे। रेंजर घटनास्थल पर जाने के बजाय दोपहर 12 बजे करीब बांकेगंज पुलिस चौकी पहुंचे। उन्होंने बताया कि आदेश की अवहेलना करने पर फील्ड डायरेक्टर रमेश कुमार पांडे को पत्र लिखकर रेंजर मैलानी डीएस यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें