बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बुखार से दो दिन में पांच बच्चों की मौत
जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में चल रहा था इलाज
रविवार को आठ बच्चे आईसीयू वार्ड हुए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। बाढ प्रभावित क्षेत्र में बुखार से बच्चे बीमार हो रहे हैं। शनिवार और रविवार को 21 बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए। जिनमें से पांच बच्चों की मौत हो गई और आठ बच्चों की हालत गंभीर होने पर आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया।
जिले की निघासन, धौरहरा और पलिया तहसील में बाढ़ का प्रकोप जारी है। बाढ़ से होने वाले जलभराव से संक्रामक रोगों ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए चौकियां स्थापित कर रखी हैं, लेकिन ये नाकाफी साबित हो रही हैं।
............
दो दिन में इन बच्चों की हुई मौत
धौरहरा निवासी राममूर्ति के दस वर्षीय पुत्र दिनेश, सीतापुर के उमरिया निवासी बबलू की एक माह की पुत्री बेबी, खीरी निवासी मुन्ना की साढ़े तीन वर्षीय पुत्री जोया, नरैना निवासी हेमराज के नौ वर्षीय पुत्र विनोद एवं पिपरिया बाईपास निवासी जयराम की नौ वर्षीय पुत्री पूनम की जान जा चुकी है।
........
चिल्ड्रेन वार्ड में इनका चल रहा इलाज
धौरहरा के लखनपुरवा निवासी रामप्रवेश की आठ वर्षीय पुत्री रेनू, लखनिया निवासी बुद्धा के दस वर्षीय पुत्र पवन, पिपरिया निवासी असीम के दस वर्षीय पुत्र रोज अली, निघासन तहसील के गांव तेंदुआ निवासी हनीस की 12 वर्षीय पुत्री सूबी, ईसानगर निवासी आमीन के सात वर्षीय पुत्री आसिया, फूलबेहड़ निवासी रमेश के तीन वर्षीय पुत्र रवि, शहर के मोहल्ला दुर्बल आश्रम निवासी प्रमोद कुमार की एक वर्षीय पुत्री परी, सिसौना निवासी पप्पू के 11 वर्षीय पुत्र अजीत का उपचार चल रहा है।
.................
2 एलकेएच 5
इनका आईसीयू में चल रहा इलाज
हैदराबाद निवासी संतोष के 12 वर्षीय पुत्र दिलीप, सुंदरवल निवासी अकीमउल्ला के दस वर्षीय पुत्र आदिल, खिनखिनपुरवा निवासी अमित कुमार के दस वर्षीय पुत्र बलराम, पलिया के पटिहन निवासी रवि की सात वर्षीय पुत्री करिश्मा, जमुनिया निवासी संजीत कुमार की आठ वर्षीय पुत्री पूजा, गोला के टेहुलिया निवासी लालाराम के आठ वर्षीय पुत्र मोहित, बहराइच जिले के मुझरा मुर्तिहा निवासी नरेश ने आठ वर्षीय पुत्र अमित, बिनौरा निवासी गंगाराम की दस वर्षीय पुत्री गूदा देवी आईसीयू में भर्ती हैं।
..........
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने के साथ ही क्लोरिन की गोलियां बांटी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की निरंतर मानीटरिंग भी हो रही है। वहीं घरवालों को चाहिए बुखार आने पर झोलाछाप के बजाए सरकारी अस्पताल में दिखाएं।
-डॉ.मनोज अग्रवाल सीएमओ
.........................
आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
आईसीयू वार्ड में भर्ती होने वाले बच्चों को पौष्टिक आहार देने का प्रावधान है। इसमें दूध, नाश्ता और खाना शामिल है, लेकिन वार्ड में भर्ती बच्चों को दूध के नाम पर सफेद पानी बांटा जा रहा है।
----
वापस कर बाजार से लाना पड़ा
2एलकेएच 8
करिश्मा के पिता रवि प्रकाश का कहना है कि बच्ची पानी तक नहीं पी रही है। इसलिए नली से दूध दिया जाता है। सुबह जो दूध मिला था वह सिर्फ सफेद पानी था। इसलिए बाजार से दूध लाकर उसे पिलाया।
.........
सिर्फ नाम का होता है दूध
2 एलकेएच 9
मोहित की बहन रोली ने बताया कि दूध पानी जैसा होता है, भाई बीमार है जिसे पिलाया तक नहीं जा सकता है। इसलिए बाजार से दूध लाकर उसे दिया जाता है।
.......
दूध की क्वालिटी यदि खराब है तो तीमारदारों को बताना चाहिए, जिससे ठेकेदार को गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी दी जा सके। मामला संज्ञान में आया है क्वालिटी चेक कराऊंगा।
- डॉ.आरके वर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल