फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

Wed, 22 Aug 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation logo
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा वर्ष 2018 को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। विद्यार्थी कालेज में लगे पोस्टर पर दी गई बेवसाइट पर आवेदन ऑनलाइन कर रहे हैं। इस परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा मेधावियों के प्रोत्साहन के लिए चलाई जा रही पहल के तहत वर्ष 2018 की अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर छात्रवृत्ति परीक्षा का पोस्टर चस्पा होते ही उत्सुक विद्यार्थी जानकारी के लिए उमड़ पड़े। प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलेगा और मेधा का सम्मान होगा। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए वह अतिरिक्त बैच संचालित कराकर तैयारी कराएंगे। इस पहल के तहत कक्षा नौ और 10 में 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति 18 विद्यार्थियों को और कक्षा 11-12 के विद्यार्थियों के लिए 50 हजार रुपये की छात्रवृत्ति 18 मेधावियों को देने की योजना है। इस परीक्षा में आवेदन करने के लिए पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक, शिक्षा प्रादेशिक बोर्ड के परीक्षा उत्तीर्ण होना, वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से अधिक न हो की अनिवार्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें