फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 50 वर्ष पार कर चुके शिक्षकों की होगी स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब 50 वर्ष पार कर चुके शिक्षकों की होगी स्क्रीनिंग
बीएसए ने ऐसे शिक्षकों को चिन्हित कर सूची मांगी

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनश्चित करने के लिए अब परिषदीय शिक्षक-शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृति के लिए स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) से 50 वर्ष से अधिक उम्र के शिक्षकों की सूची तीन दिन में मांगी है, जिससे 50 की उम्र पार कर चुके शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। तो सूची देने में हीला-हवाली करने वाले बीईओ भी निशाने पर हैं।
जनपद में कुल 3853 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें स्वीकृत पद 17150 शिक्षकों के सापेक्ष 7159 शिक्षक ही कार्यरत हैं। सबसे ज्यादा प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी हैं, जहां 12341 स्वीकृत पदों के सापेक्ष सिर्फ 4972 शिक्षक ही कार्यरत हैं। सूत्र बताते हैं कि 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले शिक्षकों की संख्या हजारों में है, जिनका चिन्हीकरण होने के बाद ही वास्तविक स्थिति का पता चल सकेगा। हालांकि बीएसए ने जुलाई में ही पत्र भेजकर सभी बीईओ से साक्ष्य सहित ऐसे शिक्षकों की सूची 30 जुलाई 2018 तक मांगी थी, लेकिन किसी ब्लॉक से बीईओ ने सूचना जमा नहीं की। लिहाजा बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने पुन: सभी बीईओ को रिमाइंडर जारी कर 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले शिक्षकों की सूची तीन दिनों के भीतर अपने कार्यालय में जमा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडी बेसिक की अध्यक्षता में शिक्षकों की स्क्रीनिंग की जाएगी। 50 वर्ष से अधिक उम्र वाले शिक्षकों में जिन पर बड़ी कार्रवाई हुई है या फिर शिक्षण कार्य करने में असमर्थ हैं, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। - बुद्ध प्रिय सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें