फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को ले जा रही प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां।
विज्ञापन

पलिया-निघासन रोड पर तिलकपुरवा मोड़ के पास गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली को बचाने के प्रयास में यात्रियों से भरी बस खाई में पलट गई। हालांकि इसमें किसी को ज्यादा चोट नहीं आई़, लेकिन बस में सवार लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

तिकुनियां से बरेली के लिए जा रही प्राइवेट बस तिलकपुरवा मोड़ के पास पहुंची थी कि अचानक एक गन्ना भरी ट्रैक्टर-ट्राली आ गई। इसे बचाने के प्रयास में बस चालक संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। लोगों के मुताबिक बस में नौ महिलाएं और 29 पुरुष थे। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए। जैसे तैसे सभी को बाहर निकाला गया। बस का दरवाजा ऊपर होने के कारण लोगों ने बस के आगे का शीशा तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। उधर सूचना पर चैकी इंचार्ज विजयपाल सिंह, एसआई रामबरन गुप्ता आदि पहुंच गए साथ ही डॉयल 100 भी आग गई। मामूली रूप से घायल दो यात्रियों को इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया है। हादसे के बाद रोड पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें