फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस व ट्रक की टक्कर में एक दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
28 एलकेएच 205
विज्ञापन


प्राइवेट बस व ट्रक की
टक्कर में 12 घायल
- संपूर्णानगर से पलिया जा रही थी बस
अमर उजाला ब्यूरो
संपूर्णानगर।
कस्बा के ट्रक यूनियन के पास एक सवारियों से भरी प्राइवेट बस ओवरलोड गन्ना भरे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक और बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुर्घटना में बस व ट्रक के चालक समेत लगभग 12 यात्री घायल हो गए। इनमें से अधिकांश यात्रियों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

संपूर्णानगर से सवारियां भरकर पलिया की ओर जा रही बस कस्बा के ट्रक यूनियन के सामने तेज रफ्तार आ रही ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक से टकरा गई। हादसे में ट्रक और बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मुन्ना निवासी तेंदुआ फूलबेहड़, राजा निवासी सुमेरनगर, रीता निवासी टाटरगंज, कल्लू निवासी हाथीपुर लखीमपुर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अतिरिक्त छह अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए पीएचसी ले जाया गया, यहां से सभी को पलिया सीएचसी रेफर कर दिया गया, जहां से इलाज के बाद अधिकांश को घर भेज दिया गया है। उधर, घटना के बाद रोड पर खासी अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें