फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय प्रयोग करने के लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
30 एलकेएच14
विज्ञापन


शौचालय प्रयोग करने के
लिए ग्रामीणों को किया प्रेरित
सुबह छह बजे भंसड़िया गांव पहुंचे डीपीआरओ
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालय के प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने मंगलवार की सुबह छह बजे कोहरे के बीच भंसड़िया गांव का भ्रमण किया है। उन्होंने लोगों को गांव में शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया और शौच करने बाहर जाने वालों को इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन

जनपद के सभी गांवों को दो अक्तूबर 2018 तक ओडीएफ कराने का लक्ष्य है, जिसे गति देने के लिए स्वयं डीपीआरओ चंद्रिका प्रसाद ने कमान संभालते हुए सुबह गांवों में भ्रमण का निर्णय लिया है। ताकि अन्य मातहत अधिकारी इससे प्रेरित होकर सुबह गांवों का भ्रमण करें। डीपीआरओ ने सदर ब्लॉक के भंसड़िया गांव में प्रेरकों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता और शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समर्थ लोगों को खुद के संसाधनों से शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही गरीब लोगों को शौचालय बनाने के लिए योजना में आवेदन करने के लिए कहा है। इस दौरान जिला समन्वयक नंदकिशोर दीक्षित, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें