लखीमपुर खीरी। पॉवर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय गुरूबचन सिंह सलूजा पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता-2018 26 जनवरी को शहर के एक होटल में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजीव सलूजा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता सात भार वर्गों में हुई, जिसमें 40 प्रतिभागी शामिल हुए। 105 किलोभार वर्ग में 135 किलो वजन उठाकर विवेक जौहरी प्रथम विजेता बने। डॉ. राकेश माथुर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रवीण सलूजा, उमेश गुप्ता, डॉ. राकेश गुप्ता, योगेश गुप्ता, हरेराम निगम मौजूद रहे।
प्रतियोगिता प्रथम द्वितीय तृतीय
53 किलो रवि वर्मा मोहम्मद सारिक दीपांशू गुप्ता
59 किलो रिजवान सोमिल विवेक वर्मा
66 किलो सलमान खान विशाल शालू
74 किलो इश्तियाक खां मोहम्मद आबिद सुकल्प सिंह
83 किलो हमीद तौहीक शफातुल्ला
93 किलो शकील मिर्जा मोबीन सुरेंद्र वर्मा
105 किलो विवेक जौहरी मोहम्मद शाहिद राम सिंह