फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टैटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी संवेदनशील केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीआईओएस ने रविवार को गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक कर छह फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शासन से जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। इस बार 110 परीक्षा केद्रों पर हाईस्कूल और इंटर के 91069 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होनी है, इसके लिए केंद्र पर जनरेटर आदि की भी व्यवस्था बनाए रखें। उन्होंने कहा कि 40 परीक्षार्थियों पर दो और 41 से 60 की संख्या पर तीन कक्ष निरीक्षक लगाए जाएं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि प्रश्न पत्र खोलने से लेकर उत्तर पुस्तिकाओं की पैकिंग भी सीसीटीवी की निगरानी में ही कराई जाए।

छह सचल दल बनाए गए
परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए छह सचल बनाए गए हैं, जिसका प्रभारी डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता सहित बीएसएस बुद्घप्रिय सिंह, राजकीय हाईस्कूल स्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्या रंजना अवस्थी एवं ज्ञानसिंह पुरवा के प्रधानाचार्य राजनरायन वर्मा, लाखुन के प्रधानाचार्य देवेंद्र निगम और कटकुसुमा के प्रधानाचार्य अनुग्रह सिंह को बनाया गया है। प्रत्येक टीम में चार-चार शिक्षकों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


आठ जोन और 16 सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र
जिले में बने 110 परीक्षा केंद्रों को आठ जोन और 16 सेेक्टर में बांटकर निगरानी होगी। एक जोन में करीब 15 और एक सेक्टर में कम से कम छह केंद्रों शामिल किए गए हैं। जोन की जिम्मेदारी एसडीएम और सेक्टर की जिम्मेदारी तहसीलदार, बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें