फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन धान खरीद के लिए एजेंसियों को मिला लक्ष्य

विज्ञापन
asd
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

सरकारी धान खरीद में तेजी लाने के लिए शासन के निर्देश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी एजेंसियों को प्रतिदिन धान खरीद के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। एक सप्ताह बाद खरीद की समीक्षा की जाएगी, जिसमें लापरवाह प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। समीक्षा के दौरान डीएम ने आठ फीसदी धान खरीद करने वाले यूपी स्टेट एग्रो के जिला प्रबंधक रामनरेश चौधरी को फटकार लगाई।
कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा के दौरान डिप्टी आरएमओ कौशल देव ने जानकारी देते हुए कहा कि 15 दिसंबर तक अभियान चलाकर धान खरीद करने के निर्देश प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद द्वारा मिले हैं। इस दौरान संबंधित विभागों के संयुक्त प्रयास से प्रतिदिन निश्चित मात्रा में धान की खरीद की जानी है। इसके लिए एजेंसियों के केंद्र प्रभारी गांवों में जाकर किसानों से संपर्क कर धान सरकारी केंद्र पर बेचने के लिए प्रेरित करेंगे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने खरीद के आंकड़ों की समीक्षा करने के बाद एजेंसीवार प्रतिदिन खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया। इसके मुताबिक खाद्य विभाग को 1200, पीसीएफ 1000, पीसीयू 350, यूपी स्टेट एग्रो 15, एनसीसीएफ और एफसीआई 100-100 और कर्मचारी कल्याण निगम 210 मीट्रिक टन धान खरीदेंगे। कुल लक्ष्य 2,94,190 मीट्रिक टन के सापेक्ष एजेंसियों को अब प्रतिदिन 2975 मीट्रिक टन धान खरीदना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि इस लक्ष्य के अनुसार खरीद तत्काल प्रारंभ कर दी जाए, जिसकी समीक्षा 15 दिसंबर के बाद की जाएगी। इसमें लापरवाह प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में एडीएम उमेश नारायण पांडेय, पीसीएफ प्रबंधक प्रभंजन यादव, सभी एसडीएम और एजेंसियों के प्रबंधक शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें