फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलोगे कूदोगे तब भी बन सकते हो नवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ।
विज्ञापन

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है, हर बच्चे में एक विजेता छिपा होता है बस जरूरत है उसे बाहर निकालने की। ये खेलकूद प्रतियोगिता उसी का हिस्सा है। यह बात दाउदपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तर की प्रतियोगिता के समापन पर खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा ने कही। आयोजक एनपीआरसी प्रभारी अमित शुक्ल ने इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूलों की विजेता लिस्ट जारी की।
प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्कूल वर्ग में 100 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में लखहा अलीगंज स्कूल के रामप्रसाद प्रथम, ऊंची कूद में इसी स्कूल के दीपक प्रथम, हिंदी सुलेख में जौहरा स्कूल के आदर्श राज प्रथम, अंग्रेजी सुलेख में लखही अलीगंज स्कूल के दयाशंकर प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूल वर्ग में 100 मीटर दौड़ में तंसुखपुरवा के शिवा प्रथम, लंबी कूद में दाउदपुर के विकास प्रथम, ऊंची कूद में फुटहा के शिवा प्रथम, हिंदी सुलेख में अनुुराग वर्मा प्रथम, अंग्रेजी सुलेख में नसरत जहां लखहा अलीगंज स्कूल प्रथम रहीं। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में समूह नृत्य में तंसुखपुरवा स्कूल की टीम प्रथम, एकल गीत एवं कविता में खेतीपुरवा स्कूल के रजनीश प्रथम, नाटक में भी खेतीपुरवा की टीम प्रथम रही। समूह नृत्य एवं समूह गानगीत में दमगढ़ी स्कूल की टीम प्रथम रहीं। कार्यक्रम में एबीआरसी शैलेंद्र दीक्षित, राजेंद्र पुष्कर, अनूप वर्मा, टीचर कमला देवी, सरिता सिंह, हसीन बानो, राममिलन मिश्रा मौजूद रहे। विजेताओं को खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें