फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज, लस्सुन अदरक और धनिया के नखरे बड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
दिवाली और छठ पूजा का त्योहार निपटने के बाद अब जल्दी ही सहालगों का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते बाजार में घी, तेल, मेवा, सूजी और दूसरी चीजों के दाम बढ़ने लगे हैं। हरी सब्जियों का सीजन होने के कारण बाजार में सब्जियों की आवक ठीक-ठाक हो रही है। इससे कुछ सब्जियों को छोड़कर अधिकांश सब्जियों के मूल्यों में कमी आई है।
सब्जियों में प्याज के मूल्य लगातार चढ़ रहे हैं। 15 दिन पहले 20 रुपया किलो बिकने वाला प्याज इन दिनों 40 रुपया किलो बिक रहा है। सर्दी की दस्तक के साथ लहसुन और अदरक भी अपने नखरें दिखाने लगी है। धनिया के तो नखरे ही निराले हैं वह खुद पर हाथ नहीं रखने दे रही है। धनिया पिछले बीस दिनों से 200 रुपये किलो से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों का तेल, रिफाइंड, वनस्पति घी में पांच रुपया प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। 15 दिन पहले तक काजू 860 रुपया किलो बिक रहा था, आज वह 920 रुपया किलो हो गया है। नारियल के भाव में 20 रुपया किलो की बढ़ोत्तरी हुई है। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि सहालग शुरू होते-होते महंगाई में और ज्यादा इजाफा हो सकता है। कुछ लोग सहालगों के चलते बढ़ी मांग को तो कुछ जीएसटी के इंपैक्ट को महंगाई का कारण बता रहे हैं।

सब्जियों के भावों में तुलनात्मक बदलाव
सब्जी 15 दिन पहले मौजूदा भाव
प्याज 20 रुपया किलो 40 रुपया किलो
लहसुन 30 रुपया किलो 50 रुपया किलो
अदरक 40 रुपया किलो 60 रुपया किलो
धनिया 200 रुपया किलो 200 रुपया किलो
आलू 25 रुपया किलो 20 रुपया किलो
टमाटर 60रुपया किलो 50 रुपया किलो
गोभी 60 रुपया किलो 45 रुपया किलो
मटर 125 रुपया किलो 120 रुपया किलो
बैंगन 20 रुपया किलो 30 रुपया किलो
परवल 20 रुपया किलो 40 रुपया किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें