फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने मोहम्मदी में सुनीं फरियादियों की समस्याएं

विज्ञापन
डीएम ने मोहम्मदी में सुनीं फरियादियों की समस्याएं - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस जिले की सभी तहसीलों पर आयोजित किया गया। मोहम्मदी में डीएम आकाशदीप और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। मोहम्मदी में 44 शिकायतें आईं, जबकि पलिया में 38 शिकायतें आईं। दोनों जगह मिलाकर 10 शिकायतों का निरस्तारण हो सका।
मोहम्मदी। संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 44 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। इनमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 20, चकबंदी 03, पुलिस की 09, विकास 04, आपूर्ति की 03, नगर पालिका, नलकूप, समाज कल्याण, शिक्षा और कोषाधिकारी के एक-एक शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए। संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी के समक्ष अपनी फरियाद लेकर आई गरीब फरियादी को खाद्यान्न किट प्रदान की। इसमें दस किलो आटा, दस किलो चावल, पांच किलो दाल, पांच किलो चीनी, दो लीटर तेल नमक था।
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीएमओ जावेद अहमद, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सुखबीर सिंह, तहसीलदार, सीओ मोहम्मदी सहित जिला स्तरीय तहसील और ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
पलियाकलां। तहसील में मंगलवार को एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 38 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का मौके से ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

तहसील दिवस में पुलिस विभाग की 15, राजस्व की 10, विकास की चार, विकलांग की दो, विद्युत की दो, पूर्ति और जिला प्रोवेशन की एक-एक तथा अन्य विभाग की दो शिकायतों के साथ ही कुल 38 शिकायतें आईं। जिनमें से पांच का मौके से निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ प्रदीप कुमार यादव, बीईओ ओंकार सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र पाल, एसओ पलिया विपिन कुमार सिंह, संपूर्णानगर एसओ बृजराज यादव, सीडीपीओ सुमन सिंह, गौरीफंटा कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा, नगर पालिका से विजय मिश्रा सहित समस्त विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें