फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एब्लॉन की छात्रा मनमीत कौर ने किया नाम रोशन

विज्ञापन
एब्लॉन की छात्रा मनमीत कौर ने किया नाम रोशन - फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
विज्ञापन
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन

दिल्ली में आयोजित नेशनल स्कूल एजूकेशन समिट एवं अवार्ड प्रतियोगिता शब्द पांडित्य में एब्लॉन पब्लिक स्कूल की छात्रा मनप्रीत को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिता में कई प्रदेशों के 150 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में स्कूल को बेस्ट लीडरशिप का भी अवार्ड मिला।
विज्ञापन

दिल्ली में बीती पांच सितंबर को प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें प्रत्येक स्कूल से चयनित छह बच्चों ने हिस्सा लिया था। एब्लॉन पब्लिक स्कूल की तरफ से मनप्रीत कौर समेत छह छात्राएं गई थीं। मनप्रीत कौर को सर्जिकल स्ट्राइक, साइबर क्राइम, मेक इन इंडिया गुड एंड वर्क पर तीन मिनट का भाषण देना था। प्रतियोगिता में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, एमपी समेत करीब 150 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें मनप्रीत को प्रथम स्थान मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीबीएसई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेश कुमार चतुर्वेदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा बेस्ट लीडर शिप का अवार्ड संजीव मित्तल को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें