फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची दीवार गिरने से बहन की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी में शनिवार दोपहर एक कच्चे मकान की दीवार गिरने से पास में खेल रहे दो बच्चे मलबे में दब गए। जब तक पड़ोसी दौड़कर मलबा हटाते तब तक एक तीन वर्षीय बच्ची ने दम तोड़ दिया। उसके पांच वर्षीय भाई को रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

रामनगर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की तीन वर्षीय बेटी रोहिणी अपने बड़े भाई पांच वर्षीय सुधीर के साथ शनिवार दोपहर 12 बजे घर के बाहर खेल रही थी। अचानक राजेंद्र के कच्चे घर की दीवार भरभरा कर दोनों बच्चों पर गिर गई। इससे दोनों बच्चे मलबे में दब गए। दीवार गिरने की आवाज से पड़ोसी दौड़कर आए और मलबा हटाने लगे। जबतक मलबा हट पाता तब तक रोहिणी की मौत हो चुकी थी जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रमियाबेहड़ सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बालिका के शव का पंचनामा कर परिजनों को सौप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें