फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आने वाले नगर निकाय चुनाव और मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश अवध प्रांत संयोजक अविनाश त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मामले में समाजवादी पार्टी का पुनरजन्म है। पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर योगी सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं।
अविनाश त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र सरकार अपने तीन साल के कार्यों का जश्न मना रही है जबकि देश के किसानों, नौजवानों और व्यापारियों के लिए तीन काम भी नहीं किए हैं जिससे देश को सीधे फायदा पहुंचा है। 2014 के लोकसभा चुनाव मेें हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली सरकार इस गंभीर मुद्दे पर पूर्ण रूप से विफल रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिला प्रभारी राजेश कुमार, प्रांतीय कमेटी सदस्य बृजकुमारी, जिला संयोजक वलीम खान ने भी संबोधित किया। बैठक में शिवचंद्र सिंह तोमर, शिव कुमार सिंह चौहान, मोहम्मद लईक, संतोष, अखिलेश राजवंशी, अनिल राजवंशी, अफसर खान, कुशाग्र गुप्ता, अनुज वर्मा, अरुण वर्मा, गुरमीत सिंह, आफताब आलम, अवधेश कुमार, चेतन चौरसिया और अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें