फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल बार्डर पर लाखों की मटर बरामद, दो लोग दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। एसएसबी बसही चौकी के जवानों ने बाइक पर लादकर नेपाल से भारत लाई जा रही मटर को सहित दो युवकों को दबोच लिया है। एसएसबी ने पूछताछ के बाद बरामद मटर, बाइक और दोनों आरोपियों को कस्टम को सौंप दिया।
विज्ञापन

इन दिनों सीमा पर मटर की तस्करी जोरों से चल रही है। एसएसबी चौकी बसही के कंपनी कमांडर अशोक कुमार सैनी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर भारत-नेपाल के सीमा पिलर 199 के पास गश्त के दौरान जवानों ने नेपाल से दो युवकों को बाइक से भारत आते हुए देखा। बाइक पर बोरियां लदी थी। जब जवानों ने उनको रोकना चाहा तो वह भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उपनिरीक्षक जगदीश सिंह ने जवानों के साथ दोनों युवकों को बाइकों समेत दबोच लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम काशिम अली निवासी संपूर्णानगर और मोहम्मद अफसान निवासी शेरपुर पूरनपुर बताया। दोनों नेपाल की मटर भारत ला रहे थे। बरामद मटर और अभियुक्तों को कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें