फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीटर रीडरों की पिटाई कर छीनी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बिजली विभाग में मी टर रीडिंग का कार्य कर रहे दो युवकों ने कुछ लोगों पर पिटाई कर 45 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। दोनों ने संयुक्त तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला नईबस्ती निवासी शाहाब हुसैन और मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी मोहम्मद परवेज ने बताया कि वह दोनों लोग बिजली विभाग में मीटर रीडिंग लेने का काम करते हैं। सोमवार को शहर से सटे गांव सलेमपुर के पास चांदमारी रोड पर मीटर चेक कर बिजली बिल निकाल रहे थे। इसी बीच अरुण मिश्रा, अभिषेक मिश्रा समेत चार-पांच युवक आ गए और दोनों को पकड़कर मारापीटा। सिर पर तमंचे की बट मार दी। प्रभारी निरीक्षक सदर अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें