जंगबहादुरगंज (लखीमपुर खीरी)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि 2019 के चुनाव में यदि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ होगा। जितिन प्रसाद पसगवां में बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने किसानों की दुर्दशा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें पिछले सत्र का गन्ना भुगतान नही मिला है। पर्चियां भी नही मिल रही हैं। खाद बीज के दाम बढ़ने से किसानों की आय आधी रह गई है। नोटबंदी से सबसे अधिक चोट छोटे किसानों को लगी है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा शासन काल में नई सड़कें नही बनी हैं। युवाओं को रोजगार नही मिला है। मोदी और योगी सरकारों की पोल खुल चुकी है। जितिन प्रसाद ने जंगबहादुरगंज में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष परमेश्वर दीन शुक्ल, सुशील शुक्ल, रजनीश मिश्रा, बृजेश पांडेय, रत्नेश गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुरेंद्र पांडेय, डॉ यदुराज कुशवाहा, रामकुमार यादव, राजबख्श सिंह आदि मौजूद रहे।