फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की सुरमई चादर से ढकी रही बुधवार की सुबह

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहरे की चादर से ढकी रही सुबह

लखीमपुर खीरी। नवंबर का आधा महीना बीतने के बाद कोहरे का असर शुरू हो गया है। बुधवार की सुबह कोहरे की चादर से ढकी नजर आई। कुहासा इतना घना था कि 10 मीटर की दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। सुबह दृश्यता कम होने के कारण हेडलाइट जला कर सड़कों पर वाहन चले। उनकी रफ्तार भी काफी कम रही।
विज्ञापन

सुबह कोचिंग आदि के लिए जाने वाले बच्चों को घने कोहरे में साइकिल, बाइक और स्कूटी आदि चलाने में दिक्कत हुई। शहर में कोहरे का असर उतना नहीं दिखा जितना शहर के बाहर। सुबह करीब सात बजे सूरज निकलने के बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ। अन्य दिनों की तुलना में पारा भी कुछ अधिक लुढ़का। अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह शाम चलने वाली ठंडी हवाओं से तापमान में अभी और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें