25 एलकेएच 6, 409, 410
बुखार का प्रकोप जारी, एक बच्चे की मौत
जिला अस्पताल में 13 बच्चों का हो रहा इलाज
क्रासर....
मंगलवार को भर्ती हुए बुखार पीड़ित चार बच्चे
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। जिले में संक्रामक रोगों का कहर जारी है। इनकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जो दावे कर रहा है वह सभी कागजी साबित हो रहे हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में अभी भी उल्टी दस्त और बुखार का प्रकोप है। रोजाना की भांति मंगलवार को भी संक्रामक रोगों की चपेट में आए चार बच्चे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए। वहीं एईएस के चलते एक बच्चे को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जबकि बुखार पीड़ित एक बच्चे की पलिया में मौत हो गई।
गोला के देेवीपुर निवासी महेश कुमार ने छह वर्षीय पुत्री शालिनी, पीलीभीत के हजारा निवासी अमरजीत सिंह ने चार वर्षीय पुत्री सुमन, पलिया निवासी रमेश कुमार ने आठ माह के पुत्र पवन, ईसानगर निवासी वीरेंद्र कुमार ने 11 वर्षीय पुत्र शुभम को बुखार आने पर और मैलानी निवासी डिंपल ने दो वर्षीय पुत्र श्याम सिंह को उल्टी दस्त आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है। वहीं धौरहरा निवासी फुशू ने सात वर्षीय पुत्र सेवक राम, खीरी के तेंदुआ निवासी शिव अग्रवाल ने डेढ़ वर्षीय पुत्री मानसी, बिल्होरा निवासी विद्यासागर ने नौ वर्षीय पुत्र अनुपम राज एवं बहराइच के सुजौली निवासी योगेंद्र ने दस वर्षीय पुत्र सूरज को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया है जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।
एईएस के चार बच्चों का आईसीयू वार्ड में हो रहा इलाज
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती पीलीभीत के हजार निवासी शिवकुमार के तीन वर्षीय पुत्र शुभम में एईएस की संभावना लगने पर उसे आईसीयू वार्ड रेफर कर दिया गया। इससे वहां पर भर्ती बच्चों की संख्या चार हो गई। पांच वर्षीय रामबाबू पुत्र पंकज निवासी रामपुर बहराइच, निघासन के देवीपुरवा निवासी ठाकुर प्रसाद की नौ वर्षीय पुत्री रजनी एवं मितौली के उमरपुर निवासी छविनाथ की 13 वर्षीय पुुत्री प्रिया का इलाज चल रहा है।
पलियाकलां। सीएचसी पलिया क्षेत्र के गांव मरौंचा निवासी रमेश कुमार का दस वर्षीय पुत्र अंकित उर्फ पवन कई दिनों से बुखार की चपेट में था, जिसका एक निजी डॉक्टर के वहां इलाज हो रहा था। सोमवार रात अचानक अंकित की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। रमेश कुमार ने बताया कि जिला अस्पताल ले जाने पर डॉकटरों ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि लखनऊ ले जाते समय अंकित ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।