फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में उतराता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तालाब में मिली महिला की लाश
विज्ञापन

खमरिया। पुलिस चौकी क्षेत्र के परेवा गांव निवासी पप्पू भार्गव की पत्नी का शव संदिग्ध हालात में गांव के पास भट्ठा तालाब में पाया गया। सूचना पर पहुंची खमरिया पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
खमरिया पुलिस चौकी क्षेत्र के परेवा निवासी पप्पू भार्गव ने करीब पांच महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी 40 वर्षीय पत्नी बिंदेश्वरी अपने चार पुत्रों 15 वर्षीय राहुल, 10 वर्षीय राधे, सात वर्षीय रवि और पांच वर्षीय शिवा को लेकर अपने देवर गुड्डू भार्गव के साथ पत्नी की तरह रहने लगी थी। इसके कारण हुए विवाद के चलते पहले से शादीशुदा गुड्डू की पत्नी मायकेे चली गई थी। ग्रामीणों ने बताया गुड्डू बिंदेश्वरी के साथ भी अक्सर मारपीट किया करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों के आपसी झगड़े के बाद बिंदेश्वरी लापता थी। शनिवार सुबह गांव के बाबू ने बिंदेश्वरी का शव गांव के पूरब भट्ठा तालाब में उतराता देखा। इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे खमरिया चौकी प्रभारी हरिदास चौरसिया ने शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया।
चौकी प्रभारी नेे बताया अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें