फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतीपुर गांव में चीतल का सिर बरामद, एक गिरफ्तार

Mon, 16 Jul 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर निघासन रेंज कार्यालय बेलरायां के वनकर्मियों ने रविवार की रात थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर के एक घर पर छापा मारा। इस दौरान वन कर्मचारियों ने चीतल का सिर बरामद कर गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

उत्तर निघासन रेंज बेलरायां के क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर वन दरोगा सुरेंद्र कुमार, किशन लाल कश्यप, वनरक्षक आरके सिंह, श्याम सिंह आदि कर्मचारियों की टीम ने थाना सिंगाही क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर निवासी अजयपाल पुत्र बालकराम के घर पर छापा मारा और तलाशी ली। इस दौरान घर के अंदर एक झोले में चीतल का एक सिर बरामद हुआ। टीम ने बरामद चीतल के सिर के साथ मौके पर मौजूद अजयपाल को हिरासत में लिया और बेलरायां स्थित वन कार्यालय ले आई। आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी का चालान कर बरामद चीतल के सिर को परीक्षण के लिए सिंगाही पशु चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें