फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
जंगबहादुरगंज। राष्ट्रीय राजपथ 24 पर उदयपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य हादसे में मारुति सवार तीन लोग घायल हो गए।
हरदोई जिले के कोतवाली पिहानी अंतर्गत शाहपुरसैदा गांव निवासी 45 वर्षीय लल्लूराम उर्फ लालाराम कुशवाहा अपने साथी 23 वर्षीय वीरू के साथ सोमवार को पसगवां कोतवाली के ग्राम सिकटारा एक बारात में शामिल होने बाइक से आए थे। मंगलवार सुबह दोनों बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे । सुबह करीब छह बजे ग्राम उदयपुर के निकट बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार लल्लूराम और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। लल्लू राम की इलाज के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वीरू को सीएचसी पसगवां में इलाज के लिए भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कुतुबापुर के निकट कार अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी जिससे कार सवार जिला हरदोई के ग्राम वरी निवासी 60 वर्षीय भीखम सिंह, ग्राम मझिला निवासी 28 वर्षीय दुर्वल सिंह और 20 वर्षीय प्रदीप घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें